फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित को घेरकर तीन बार पीटा, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाने के अभयपुर गांव में एक मानसिक मंदित युवक को दबंगों ने तीन बार जमकर पीटा। परिवार वालों ने उसे बमुश्किल छुड़ाया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी भाग गए हैं। उधर, आरोपियों के परिवार वालों का आरोप है कि युवक ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी थी।
विज्ञापन

अभयपुर निवासी 35 वर्षीय गोल्टू बचपन से ही मानसिक मंदित है। जिला अस्पताल में घायल गोल्टू का उपचार करा रहीं उसकी बहन रानी ने बताया कि भाई का कई डॉक्टरों से मानसिक बीमारी का इलाज करवाया जा चुका है। उसे दौरे भी पड़ते हैं, इस कारण उसकी शादी भी नहीं की गई। बताया कि दो दिन पहले गांव में घूम रहे गोल्टू को दौरा पड़ गया था। इसी दौरान गिरते पड़ते गोल्टू का हाथ दूसरी बिरादरी की वहां से निकल रही महिला को लग गया। महिला के घरवालों ने इसे छेड़छाड़ बताकर गोल्टू की बुरी तरह पिटाई कर दी। तब परिवार के लोग उसे बचाकर घर लाए। दूसरे पक्ष के लोगों का गुस्सा फिर भी नहीं थमा। उन्होंने शुक्रवार को गोल्टू को फिर घेर लिया और पीट दिया। वे लोग यह सोचकर चुप रहे कि गोल्टू की ही गलती रही होगी। शनिवार सुबह दूसरे पक्ष ने गोल्टू को फिर घेरकर पीटना शुरू कर दिया। तब सभासद सनी ने उसे बचाया। बस्ती वाले घायल गोल्टू को लेकर कैंट थाने आए। यहां प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने गोल्टू पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। दबिश दी तो घरों से पुरुष भाग गए। महिलाएं और बुजुर्ग मिले। उन्होंने सफाई दी कि छेड़छाड़ की घटना को लेकर कहासुनी हो गई होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि गोल्टू का इलाज कराया जा रहा है। उसके सही होने पर उससे बात करके अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी लेंगे। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें