फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने पहले युवक को बंद कराया, फिर थाने से छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक युवती ने पहले कई तरह के आरोपी लगाकर प्रेमी को कोतवाली में बंद कराया। अगले दिन खुद पुलिस से सिफारिश करके छुड़वा दिया। कोतवाली में दोनों ने लिखकर दे दिया कि उन्हें एक-दूसरे से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

दो अलग-अलग समुदायों के युवक-युवती लिव इन रिलेशनशिप के तहत बिहारीपुर में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद होने पर युवती ने कोतवाली जाकर कई तरह के आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास रुद्रपुर शहर के एक ही पते के दो आधार कार्ड मिले। एक में उसका नाम साहिल अग्रवाल तो दूसरे में अरशद खान लिखा था। युवती एक बैंक में कर्मचारी है। पुलिस के मुताबिक युवक व युवती को अलग-अलग समुदाय के होने के नाते किराए पर मकान नहीं मिल रहा था। इसलिए युवती ने खुद युवक का दूसरे नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया था। शनिवार को युवती कोतवाली पहुंची और कहा कि वह कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती। साथ ही युवक को छोड़ने की सिफारिश की। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि दोनों के बीच समझौता होने पर युवती ने खुद कार्रवाई के लिए इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें