फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज रिजर्वेशन विंडो से दलाल दबोचा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरपीएफ ने रेलवे टिकट विंडों से रिजर्वेशन टिकट बेचने वाले दलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साढ़े 13 हजार रुपये के एक जून के टिकट मिले हैं, आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इज्जतनगर की आरपीएफ एसआईबी टीम के एसआई कृष्ण जोशी, हेमंत कुमार, मुकेश कुमार, ज्ञान सिंह ने श्यामगंज पोस्टआफिस में रिजर्वेशन काउंटर पर छापा मारा। यहां पर थाना प्रेमनगर अंतर्गत भूड़ निवासी विनय कुमार के पास तत्काल के तीन टिकट मिले। पूछताछ करने पर उसने बताया कि दो टिकट वाराणसी से लोकमान्य टर्मिनल और एक बरेली से पटना का है, तीनों टिकट एक जून के हैं। यह टिकट दस व्यक्तियों के लिए बनवाए गए थे। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ एसआईबी इंस्पेक्टर मयंक कुमार ने बताया कि विनय का नेटवर्क काफी बड़ा है। यह टिकट वह एक व्यक्ति से वाराणसी पहुंचवाता है। वह एक टिकट पर पांच सौ रुपये तक वसूल करता है। विनय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें