फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम की आंखों में मिर्ची झोंक 2.40 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। सिंगाही रोड़ स्थित इंडेन गैस गोदाम पर मंगलवार को सिलिंडर वितरण कर रहे मुनीम की आंखों में मिर्च पावडर झोंककर बाइक सवार बदमाश 2.40 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

जेके शाक्य इंडेन गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर पूर्व प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद के पुत्र जीतू शाक्य ने बताया कि उनका गोदाम सिंगाही रोड पर कस्बे से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर पुलिया के पास है। रोजना की तरह उनका मुनीम रकेहटी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र और प्रीतमपुरवा निवासी एक मजदूर चुन्ना गैस सिलिंडर वितरण कर रहे थे। अधिक धूप होने के कारण जितेंद्र पेड़ के नीचे कुर्सी डालकर बैठा था। दोपहर करीब 1:55 बजे सिंगाही की ओर से एक बाइक पर दो नकाबपोश व्यक्ति आए और खाली सिलिंडर गोदाम में डालकर दूसरा सिलिंडर लेने को बाइक लेकर जितेंद्र के पास पहुंचे। जितेंद्र ने उन लोगों से गैस की पर्ची मांगी। बातचीत चल ही रही थी कि पीछे बैठे एक बदमाश ने जेब से मिर्च पावडर निकाला और कुर्सी पर बैठे जितेंद्र की आंखों में झोंक दिया। आंखों में मिर्ची पड़ने पर वह चीखने लगे। इस बीच बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। मुनीम को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें