बिशारतगंज। नगर पंचायत कार्यालय में तैनात कर्मचारी मूलचंद्र गंगवार बृहस्पतिवार को बाइक से बरेली जा रहे थे। रामगंगा के महेशपुरा रेलवे फाटक के पास पीछे से आई एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घायल कर्मचारी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। ब्यूरो