फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हत्यारों को गिरफ्तार करो वर्ना इच्छामृत्यु की इजाजत दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कथित तौर पर ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले सुरजीत की पत्नी ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मीरगंज पुलिस उनके पति को जान देने के लिए मजबूर करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकती तो उन्हें भी इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी जाए।
विज्ञापन

मीरगंज के सूफीटोला मोहल्ले में रहने वाले सुरजीत ने दो अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी बिन्नी ने अपनी ससुराल के राजेंद्रपाल, चरनजीत सिंह उर्फ टोनी पर रिपोर्ट कराई थी। बिन्नी का आरोप है कि संपत्ति के लिए वे सुरजीत को परेशान करते थे। सुरजीत का सुसाइड नोट भी पुलिस को दे दिया गया। फिर भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। मंगलवार को बिन्नी ने एसपी क्राइम से कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करना चाहती तो उन्हें भी इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दे। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में हैंड राइटिंग की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें