फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मर जाओ या भाग जाओ, मुझ पर शादी को पैसे नहीं हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। बेटी को जलाने का आरोपी पिता पहले भी इस तरह की कोशिश कर चुका है। वह बेटियों को साफ ताना देता है कि मर जाओ या भाग जाओ, उसके पास शादी करने को पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन

शैबी की मां जीनत और मामा ने बताया कि लड़कियों का पिता कभी-कभी फेरी लगाने का काम करता है। अधिकांश समय वह खाली रहता है। वह नशे का आदी होने के चलते जो भी रुपये कमाता है, उन्हें लत पूरी करने में खर्च कर देता है। इससे आर्थिक तंगी की स्थिति है। परिवार चलाना भी मुश्किल है। घर में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बेटियां बड़ी हैं। जब वह पति से इनकी शादी को कहती हैं तो वह मारपीट करने लगता है। एक माह पूर्व बड़ी बेटी रूबी को भी जलाकर मारने की कोशिश की थी लेकिन उन लोगों ने समय रहते बचा लिया। परिवार का मामला होने और लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत भी नहीं की थी। जीनत ने कहा, मगर इस बार वह पीछे नहीं हटने वाली, चाहें कुछ हो जाए। पति और उसे शह देने वाले उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई कराकर ही दम लेंगी।

पुलिस को तहरीर का इंतजार
हरहरपुर मटकली में परिवार के ही लोगों पर लड़की को जलाने का आरोप है। लड़की को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष हाफिजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें