बरेली। सीबीगंज क्षेत्र की एक मस्जिद के इमाम बुधवार को एसएसपी से मिलने आए। उन्होंने बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। उस पर वो अश्लील तस्वीरें डाल रहा है। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद के इमाम के मुताबिक सात अप्रैल की सुबह उनकी आईडी हैक कर ली गई। कोई अन्य शख्स यह आईडी इस्तेमाल करके फेसबुक पर फोटो डालने लगा। फोटो काफी अश्लील हैं और उनके साथ भद्दे कमेंट किए गए हैं। उनके परिचित लोगों ने उन्हें बताया तो उन्होंने इसे चेक किया। तब गड़बड़ी का अहसास हुआ। इमाम का कहना था कि धार्मिक कार्य करने की वजह से लोग उनका सम्मान करते हैं। इस तरह की उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। कहा कि जो भी आरोपी हैं उन्हें सामने लाया जाना चाहिए।