फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हावड़ा गोरखपुर बाघ एक्सप्रेस में लखनऊ के पास एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में तीन मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये थे। महिला के पति ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर के अमिताभ शुक्ला पत्नी रेखा के साथ गोरखपुर से बरेली लौट रहे थे। रात में आलमबाग स्टेशन के पास एक युवक ने रेखा का पर्स चोरी कर लिया। हरदोई में आंख खुलने पर उन्हें पर्स चोरी होने का पता चला। अमिताभ ने जीआरपी जंक्शन पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि घटना लखनऊ की है, मुकदमे को लखनऊ जीआरपी ट्रांसफर किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें