फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और पुलिसकर्मी का गाली भरा ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में एक ऑडियो को लेकर खासी चर्चा है जिसमें कोई महिला किसी पुलिसकर्मी से झगड़ा कर रही है। इसमें सट्टेबाजी को लेकर भी जिक्र है पर ऑडियो कहां और कब का है, इस बारे में कोई पुष्ट आधार नहीं मिल पा रहा है। ऑडियो में महिला कह रही है कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक महिलाओं का सम्मान करने का संदेश देते हैं और तुम गालियां देते हो। तुमने मुझे और मेरे बेटे को गालियां क्यों दीं? इस पर दूसरी ओर से कहा जाता है कि तुम्हारा बेटा सट्टे का काम करता है। मैं तुम्हें इसका सबूत दे सकता हूं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला और कथित पुलिसकर्मी के बीच करीब दस मिनट बात होती है जिसमें इलाका और नाम-पता स्पष्ट नहीं हो पाता। ऑडियो को लेकर पुलिस फिलहाल अंजान बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें