फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे दबंगों ने महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। जेल से छूटते ही दबंग शिकायतकर्ता महिला के घर में घुस गए और उसकी जमकर पिटाई की। फिर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दरअसल सीबगंज थाना क्षेत्र के गांव बल्ला कोठा की सरस्वती ने तीन दबंगों द्वारा एक सुअर का शिकार करने की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर उनका महज शांतिभंग में चालान कर दिया, जिससे जल्द ही वह जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सरस्वती ने बताया कि दबंग उसे फोन पर भी धमकी देते हैं। उनके पति को काम पर जाते वक्त रास्ते में रोककर धमकाते हैं। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें