फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी-रोहतक रेलमार्ग पर गांव खरककलां के समीप रविवार करीब 12 बजे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक की पहचान गांव खरककलां निवासी 80 वर्षीय लालसिंह के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि भिवानी9रोहतक रेल मार्ग पर गांव खरक कलां के समीप अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसके संबंध में आसपास पूछताछ की तो उसकी शनाख्त हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक बुजुर्ग व्यक्ति पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें