बरेली। नशे में धुत कार ड्राइवर ने चौकी चौराहे पर साइबर सेल की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह कार ड्राइवर भाग निकला। हालांकि, यूपी 100 पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस लाइन के ड्राइवर बलजोर सिंह बृहस्पतिवार देर रात एसएसपी आवास से साइबर सेल की गाड़ी लेकर पुलिस लाइन जा रहे थे। रास्ते में चौकी चौराहे पर गांधी उद्यान की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गाड़ी में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद यूपी 100 पुलिस ने गाड़ी रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, चालक नशे में धुत था। पुलिस ने गाड़ी सीजकर ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसको थाने से जमानत दे दी गई। कार में एक परिवार भी था। ये लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।