फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर की एक महिला ने दो युवकों पर समोसे में नशा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस पर आरोपियों को पकड़कर छोड़ने का भी आरोप लगाया। पुलिस इसे दो पक्षों के बीच चल रही मुकदमेबाजी से जुड़ा मामला बता रही है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, रामपुर के सिविल लाइंस थाना निवासी महिला के मुताबिक वह आठ जनवरी को बरेली के एक धर्मस्थल पर जाने के लिए पुराना रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची थी। यहां उसे दो युवक इम्तियाज और अफरोज मिले। दोनों उसे धर्मस्थल पहुंचाने की बात कहकर ले गए। रास्ते में समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद महिला को एक अंधेरी गली में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने सोने के कुंडल और करीब पंद्रह सौ रुपये भी गायब करने का आरोप लगाया है। रामपुर लौटकर महिला पति के साथ वापस आई और कोतवाली में शिकायत की। महिला के मुताबिक पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। बताया कि एक अज्ञात शख्स उसे फोन करके मामले में समझौता करने के लिए धमकाता है। आरोप है कई दिन भटकने के बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुरू में जांच की थी तो पता लगा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस करा रखे हैं। अब विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें