फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में शव मिला तो टेलर के धोखे में करा दिया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट के चनेहटी गांव में लाल फाटक रोड से सटे तालाब में युवक का शव मिला तो घर से भुज जाना बताकर निकले टेलर के धोखे में पोस्टमार्टम करा दिया गया। हालांकि अंतिम समय में टेलर का भाई शव पोस्टमार्टम हाउस पर छोड़कर चला आया। उसने बताया कि यह उसका भाई नहीं है। पुलिस अब शव को अज्ञात मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। युवक खुद डूबा या डुबोया गया? इसकी जांच भी पुलिस को करनी है।
विज्ञापन

चनेहटी गांव किनारे मंगलवार सुबह शव मिलने पर प्रधान छोटेलाल और ग्रामीण एकत्र हो गए। औंधे मुंह पड़े शव को सीधा किया गया तो लोगों ने मिट्टी से सना शव गांव निवासी 32 वर्षीय श्याम सिंह का माना जो भुज (गुजरात) में रहकर प्राइवेट तौर पर सैनिकों की वर्दी सिलता है। उसके छोटे भाई ब्रजपाल को बुलाया। ब्रजपाल ने बताया कि भाई दो सप्ताह पहले वह घर आया था। सोमवार शाम बैग लेकर भुज को निकला था। अब उसका नंबर नहीं मिल रहा। ब्रजपाल शव को सही से नहीं पहचान सका। लोगों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम तक ब्रजपाल व परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर रहकर सारी कार्रवाई कराते रहे। पोस्टमार्टम के बाद ब्रजपाल ने शव की सील खुलवाकर देखी और उसे अपने भाई का मानने से इंकार कर दिया। कहा कि भाई की उम्र करीब 35 साल है जबकि ये मृतक अधिकतम 25 साल का है। भाई के शरीर पर कई स्थानों पर टैटू गुदे थे जबकि इसके नहीं हैं। वह शव छोड़ आया और अब भाई की खबर लेने में जुटा है। पोस्टमार्टम स्टाफ के मुताबिक मृतक के बायें पैर में विकलांगता है तो ब्रजपाल ने बताया कि उसके भाई के दोनों पैरों में हल्की अक्षमता है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अब अज्ञात के तौर पर शव की पहचान कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें