फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना बाजार की दुकान में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबखाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बंद पड़े रहमानी मार्केट की स्टार ट्रेडर्स में आग भड़क गई। गनीमत रही कि समय रहते दुकान के शटर के अंदर से उठता धुआं लोगों की निगाह में आ गया। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना देने के बाद पतले रास्तों में पाइपों के सहारे दुकान तक पानी पहुंचाया गया। रहमानी बाजार में अंदर की तरफ दुकान होने से पूरे बाजार में धुआं भरा हुआ था। पहले चर्चा उठी कि मार्केट के ऊपर बने स्टेट बैंक की शाखा में आग लगी है, लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि आग दुकान में ही लगी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रहमानी बाजार में स्टार ट्रेडर्स के मालिक शाकिर नीम की चढ़ाई पर इमली वाली गली में रहते हैं। उनके पास मूसा गुल की एजेंसी, जनरल मर्चेट और प्लास्टिक के सामान का काम है। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई के साथ दिल्ली गए हुए थे। पड़ोस के दुकानदारों ने जब घर पर हादसे की सूचना दी तो उनकी पत्नी चाबियां लेकर पहुंची। हालांकि तब तक शटर का एक कोना उखाड़ा जा चुका था। आग शांत होने के बाद मार्केट की बाकी दुकानों की भी जांच कराई गई। लोगों के बीच चर्चा थी कि सही समय पर आग का पता चल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें