फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के ट्रक को छोड़ने के लिए मांगे डेढ़ लाख, दारोगा पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया का ट्रक छोड़ने को मांगे थे डेढ़ लाख, दरोगा पर रिपोर्ट
विज्ञापन

एसएसपी तक पहुंचा सौदेबाजी की बातचीत का ऑडियो
ट्रक चालक के खिलाफ भी शराब तस्करी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एक व्यक्ति से रिश्वत लेकर नैनीताल घूमने के आरोप में लाइन हाजिर दरोगा बालिस्टर त्यागी शराब माफिया के साथ लेनदेन का ऑडियो सामने आने के बाद फिर फंस गया है। ऑडियो में शराब माफिया के साथ उसका ट्रक छोड़ने केे बदले में दरोगा डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा है। एसएसपी कार्यालय तक मामला पहुंचने के बाद दरोगा के खिलाफ बिथरीचैनपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मेरठ के अघेड़ा परतापुर निवासी अमित छिकारा के मुताबिक वह प्रेम सिंह निवासी खरखौंदा, पानीपत का ट्रक चलाता है। छह मार्च को वह बाबा ट्रांसपोर्ट रोहतक से हरीश निवासी अकबरपुर, रोहतक की शराब रॉयल जनरल लादकर मुजफ्फरपुर (बिहार) के लिए रवाना हुआ था। बरेली की रजऊ पुलिस चौकी क्षेत्र से होकर गुजरने के दौरान चेकिंग में दरोगा बालिस्टर त्यागी ने ट्रक पकड़ लिया। उन्होंने बिना किसी लिखापढ़ी के ट्रक को चौकी पर खड़ा करा लिया और ट्रक मालिक से सौदेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरोगा ने मांगे डेढ़ लाख, ट्रक मालिक 40 हजार पर था राजी
आरोप है कि दारोगा ने ट्रक मालिक से चालक के मोबाइल से ही बात की। ट्रक छोड़ने के लिए दरोगा ने ट्रक मालिक हरीश से डेढ़ लाख रुपये की मांग की, लेकिन ट्रक मालिक ने 40 हजार लेकर ट्रक छोड़ने के लिए कहा। दारोगा और ट्रक मालिक के बीच बातचीत का यही ऑडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा है। इसके बाद जांच कराई गई और अधिकारियों के निर्देश पर दारोगा के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बिथरीचैनपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भी शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने रिपोर्ट में ट्रक को माल उतारकर बिहार से लौटते वक्त रोके जाने का जिक्र किया। ड्राइवर से सिर्फ 10 पौव्वा शराब बरामद होने की बात कही गई है।


जगतपुर चौकी प्रभारी रहते हुए घूमे थे नैनीताल
बता दें कि दरोगा बालिस्टर त्यागी ने जगतपुर चौकी प्रभारी रहने के दौरान एक एफआईआर में वादी के पक्ष में कार्रवाई करने के लिए रिश्वत ली थी। इसके बाद वह वादी के खर्च पर ही नैनीताल घूमने गया था। इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में पहुंचने पर उसे लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन


दारोगा के खिलाफ शिकायत आने के बाद एक ऑडियो भी सामने आया है। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऑडियो की जांच कराई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें