फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के अपहरण के बाद दोनों के परिवारों ने छोड़ा घर

विज्ञापन
प्रेमी युगल के अपहरण के बाद दोनों के परिवारों ने छोड़ा घर
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगने गए प्रेमी युगल के अपहरण के बाद पीलीभीत हाईवे की आजाद नगर कॉलोनी से दोनों के परिवार भी घर छोड़ गए हैं। ऑनर किलिंग की आशंका के बीच अपहृत लड़के की बहन ने यूपी 100 पुलिस को अपहरण की सूचना दी थी। आरोप है कि लड़की के परिवार ने ही दोनों को अगवा किया है, लेकिन प्रेमी युगल को तलाशने में पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी बरामदगी चार दिन बाद भी नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका में लड़के का परिवार भी घर छोड़कर चला गया है, लेकिन वह कहां गए इसका पता नहीं चल सका है।
विकास भवन में काम करने वाले ब्रजलाल सागर के चार बेटों में निक्की सागर सबसे छोटा है। सबसे बड़ा भाई शक्ति सागर परिवार से अलग हो चुका है, जबकि दो भाई गौरव और आकाश प्राइवेट नौकरी करते हैं। निक्की की एक बहन की शादी मढ़ीनाथ में हुई है। वह पूरे परिवार के साथ आजाद नगर के दो मंजिला मकान में रहते थे। उनके घर से करीब 12 मकान बाद मथुरा से आकर एक परिवार दो साल पहले बसा था। पिता प्राइवेट नौकरी करते है, उनकी बेटी सिमरन बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान निक्की और सिमरन में प्रेम संबंध पनपे और दोनों ने शादी कर ली। कुछ महीने पहले तक सिमरन के दो भाई बरेली रहकर पढ़ाई करते थे, लेकिन अब मथुरा में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिमरन की बाइक पर चलता था निक्की
पड़ोसियों से बातचीत में पता चला कि निक्की जंक्शन पर कोई छोटी-मोटी नौकरी करता था। सिमरन के कॉलेज आते-जाते दोनों की मुलाकातें हुई और मोबाइल पर बात होने लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। सिमरन बाइक पर चलती थी, कई बार निक्की उसकी बाइक के पीछे बैठे देखा गया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था।

आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद पहुंचे थे इलाहाबाद
जानकारी के अनुसार, निक्की और सिमरन ने बरेली के आर्य समाज मंदिर में शादी की। लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ था। परिवार से खतरा देखकर दोनों बीते बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगने के लिए पहुंचे थे, जहां से बोलेरो सवार पांच लोगों ने दोनों को अपहरण कर लिया।

पहुंची थी यूपी 100 पुलिस
अपहरण की प्रत्यक्षदर्शी निक्की सागर की बहन अनीता ने यूपी 100 पुलिस को फोन करके बुलाया, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने उन्हें तलाशने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि ऐसे मामलों में ऑनर किलिंग की वारदात सामने आती है।
विज्ञापन


आजाद नगर के परिवार ने संपर्क नहीं किया है। एहतियातन बारादरी इंस्पेक्टर को जांच के लिए निर्देश दिया जाएगा। इलाहाबाद पुलिस के सहयोग से दोनों की बरामदगी करवाई जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें