फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों में दो युवकों के मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलिया-चंदनचौकी। चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक का शव जहां पेड़ से लटकता हुआ मिला, वहीं दूसरे की मौत चारपाई पर ही सोते समय हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मसानखंभ से कुछ ही दूरी पर उत्तर दिशा में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिसकी पहचान घुम्मन के पुत्र रामफल(27) के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि वह मसानखंभ में ही रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिवारवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस मामले को आत्महत्या ही मानकर चल रही है।
दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव बेलडांडी में पिछले कुछ दिनों से निरन्तर रह रहे पलिया के जमुनिहा फार्म निवासी प्रेमपाल चौधरी के पुत्र विजय चौधरी उर्फ पिंटू(40) की मौत हो गई। मृतक बेलडाडी निवासी रामपाल पुत्र जग्गू के घर पर शाम चार बजे सोया था जिसे लोगों ने रात में जगाने का प्रयास किया। लेकिन वह नींद से उठा ही नहीं इसके बाद भयभीत परिवारवालों ने प्रधान को खबर दी। प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने बताया कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें