फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ संचालिका के बेटे को स्कूल से निकलते ही पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाजसेवी संगठन सबका हक फाउंडेशन की संचालिका राफिया शबनम के बेटे के साथ स्कूल से निकलते वक्त कुछ दबंगों ने मारपीट की। उनका बेटा एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है। छात्र के मुताबिक हार्टमन पुल के पास तीन-चार लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। स्कूल का स्टाफ इकट्ठा होने पर दबंग भाग निकले। बताया कि एक आरोपी को वह पहचानता है। उससे करीब एक महीना पहले उसका झगड़ा हुआ था। वहां मौजूद दोस्त छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। संचालिका ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि छात्रों में आपस में किसी बात पर झगड़ा हुआ है। राफिया शबनम ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें