फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलादपुर एनकाउंटर : योगी के दरबार में गूंजेगा अहलादपुर एनकाउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अहलादपुर एनकाउंटर पर अब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दरबार में सवाल उठाए जाएंगे। कपिल चौधरी और अशोक वाल्मीकि के परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं ताकि पुलिस की झूठी कहानी बेपर्दा हो सके। कपिल के परिजनों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें बीस जनवरी का समय मिला है।
विज्ञापन

सात जनवरी की सुबह संभल में थाना असमोली के गांव चितावली निवासी अशोक और कपिल अहलादपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। अशोक गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में रहकर ड्राइविंग करता था। पुलिस ने उसी दिन की सुबह सराफ अनूप अग्रवाल के स्टाफ को गोली मारकर लूटे गए पंद्रह लाख रुपये इन दोनों से बरामद दिखाए थे। अशोक का कोई क्राइम रिकार्ड नहीं था। कपिल के घरवालों ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। दोनों परिवार सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के संपर्क में हैं। कपिल के परिवार ने सजातीय जाट नेताओं के सहारे सीएम कार्यालय संपर्क किया तो वहां मुलाकात के लिए 20 जनचरी की तारीख मिली है। कपिल के भाई सुरेंद्र ने बताया कि वह सीएम के सामने पुलिस की कलई खोलेंगे। अशोक के पिता छोटे भी इनके साथ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें