फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ससुराल वालों से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने के कारण विवाहिता की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव वीरपुर निवासी 22 वर्षीय निकिलेश की शादी करीब आठ महीने पहले कैंट के गांव बरकलीगंज निवासी धर्मपाल से हुई थी। बुधवार रात निकिलेश का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। धर्मपाल सेतु निगम में चौकीदार है। घटना के वक्त वह काम पर था। घर में मौजूद जेठानी ने उसके पति धर्मपाल को सूचना दी तो वह घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें