फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे बेटे को ‘डायन’ ने मरवा दिया.. चीखते हुए बेसुध हो गईं मां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जवान बेटे की मौत की खबर ने पिता रघुराज यादव और मां मैना देवी को तोड़कर रख दिया। अस्पताल पहुंचे रघुराज पछाड़ खाकर गिरे तो मैना देवी भी रोते-रोते बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद होश आया तो चीखने लगीं, ‘मेरे बेटे को डायन ने मरवा दिया, अब तो वह खुश होगी’। लोग यह समझने की कोशिश करते रहे कि रोते-रोते वह वह किसे कोस रही हैं।
विज्ञापन

रघुराज यादव के बड़े बेटे उमेश सेना में हैं, उनकी तैनाती पुणे में हैं। उनसे छोटे रजनेश यादव प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ खेतीबाड़ी देखते हैं। दोनों की शादी हो चुकी थी। भुवनेश की शादी की बात भी चल रही थी। सबसे छोटा भाई शुभलेश यादव बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। बेटी लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। भुवनेश की मौत के बाद अस्पताल में रोते-बिलखते उनके मां-पिता को संभालने वाले लोग ‘डायन’ के बारे में सुनकर कयास लगाते रहे। भुवनेश की मौत की खबर के बाद उनके भाई उमेश पुणे से घर के लिए निकल पड़े। सुबह उनके यहां पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। भुवनेश की मौत होने के बारे में सिसौना गांव में सभी को पता था, लेकि न परिवार से छिपाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव के पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें