बरेली। शाहजहांपुर से मुरादाबाद की ओर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं ने एक महिला अनुदेशक को पीट दिया। पीड़ित महिला इसके बाद जंक्शन के थाना जीआरपी तो पहुंची लेकिन बिना तहरीर दिए चली गई। पुलिस को उसने यह जरूर बताया कि वह रामनगर कालोनी की रहने वाली है और शाहजहांपुर में कार्यरत हैं। सोमवार को वह शाहजहांपुर से बरेली आ रही थीं। वह कोच में खाली सीट पर बैठ गई। दो महिलाओं और उनके साथ बैठे पुरुष ने इसी बात पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने फोन करके पति को भी बुलाया, वह साथियों समेत जंक्शन पहुंचा लेकिन तब तक ट्रेन जा चुकी थी।