जंक्शन पर नशा कर रहे चार लोगों को पकड़कर जीआरपी ने जेल भेज दिया। जीआरपी ने चारों पर चोरी की योजना बनाने का भी आरोप मढ़ा है। इनमें एक शाहजहांपुर और एक अलीगढ़ का रहने वाला है।
जंक्शन पर देर रात संदिग्ध हालत में बैठे मिले चार लोगों को नशा करते हुए जीआरपी ने पकड़ा। इनमें कर्मचारी नगर निवासी पिंटू सिंह, सुभाषनगर निवासी कुंदन, शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र अंतर्गत गांव बरुआ पैना निवासी राहुल और अलीगढ़ के बन्ना देवी थाने के गांव सराय अहमद निवासी राहुल शामिल थे। जीआरपी ने इनके पास से चाकू भी बरामद दिखाया। अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे काफी समय से नशा कर रहे हैं। इसी लत को पूरा करने के लिए चोरियां भी करते हैं।