बरेली। बारादरी के हजियापुर के रईस अहमद की पुत्री सिम्मी की शादी शाहजहांपुर के यासीन के साथ सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद से यासीन और उसके घरवाले कम दहेज लाने को परेशान करते थे। आरोप है कि यासीन ने एक महिला से विवाह भी कर लिया। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे निकाल दिया। मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा तो वहां भी यासीन नहीं पहुंचा। अब परामर्श केंद्र के संचालक के आदेश पर यासीन के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट हुई है।