फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जानवरों ने खेत में खड़ी फसल बर्बाद की तो महिला किसान उनके मालिक से शिकायत करने से पहुंच गई। आरोप है कि इससे गुस्साए दबंग ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की और उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी महिला गांव में ही किराए पर खेत लेकर किसानी करती है। महिला के मुताबिक, गांव के पप्पू और सियाराम की भैंसों ने उनके खेत में खड़ी फसल बर्बाद कर दी। इसकी शिकायत करने वह उनके घर पहुंचीं तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी से अभद्रता की और विरोध पर मारपीट भी की। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें