बरेली। प्रेमनगर के शास्त्रीनगर निवासी 30 वर्षीय शोभना को 24 जनवरी को पैदल घर लौटते वक्त अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। पति आदेश रिपोर्ट दर्ज कराने को भटकते रहे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई। जिस पर घटना के करीब 24 दिन बाद शनिवार कोे अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो