नाले में गिरकर तीन साल की बच्ची मौत, कोहराम
अमरोहा। घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम नाले में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई सुपुर्दे खाक कर दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर दिलशाद अहमद पेशे से राज मिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी मुस्कान और तीन साल की इकलौती बेटी खुशनुमा थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार को दिलशाद काम पर गए थे और पत्नी मुस्कान घर के काम निपटा रही थी। तभी बेटी खुशनुमा खेलते खेलते घर से बाहर निकल गई। घर के आगे नाला निकल रहा है। जो दरवाजे को छोड़ कर नाले का बाकी हिस्सा खुला पड़ा है। इस दौरान खेलते समय खुशनुमा नाले में गिरकर डूब गई। यह देखकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई। इकलौती बेटी के मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हॉल है।