फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार गिरने पर लकड़ी का भाव बढे़गा तब लौटा दूंगा रुपये’

Fri, 26 Oct 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पापुलर की लकड़ी खरीदने के बाद ठग ने बुजुर्ग किसान के रुपये उधार कर लिए। किसान ने जब रुपये मांगे तो ठग ने कहा कि, लकड़ी अभी सस्ती है, सरकार गिरने पर लकड़ी का भाव बढ़ेगा तो रुपये लौटा दूंगा। पीड़ित की शिकायत पर थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सुभाषनगर के गांव सिठौरा निवासी 60 वर्षीय शंकरलाल ने अपनी 12 बीघा जमीन पर पापुलर के पेड़ लगाए थे। शंकरलाल के मुताबिक करीब दो साल पहले उन्होंने भोजीपुरा के फतेहपुर निवासी अजीज से इस 400 क्विंटल पापुलर की लकड़ी का सौदा किया था।

अजीज लकड़ी लेकर रुपये उधार कर कर दिए। इसके बाद शंकरलाल से ठग ने दो गुने करने के नाम करीब छह लाख रुपये और ठग लिए, जो उन्होंने अपनी बेटियों की शादी के लिए रखे थे।
विज्ञापन


शंकर का आरोप है कि करीब दो साल बाद जरूरत पड़ने पर उन्होंने अजीज से रुपये वापस मांगे तो उसने कहा, ‘अभी रुक जाओ, सरकार गिरने पर लकड़ी का भाव बढे़गा तब रुपये लौटा दूंगा।’

इसके बाद शंकरलाल ने एसपी सिटी से मिलकर अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया तो उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को सुभाषनगर पुलिस ने अजीज एवं उसके तीन साथियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें