बरेली। सीबीगंज के तिलियापुर में रहने वाले रिजवान को चौपुला से कार में रंजिशन अगवा किया गया। मंगलवार शाम को दो बदमाशों ने अगवा करके कार में उनसे मारपीट की। उनके पेट पर दो बार चाकू घोपकर अधमरा कर दिया। बाद में लहूलुहान हालत में बुखारा मोड़ के पास फेंक गए। राहगीरों ने कैंट पुलिस को लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने व्यापारी से बयान दर्ज करेगी।
रिजवान के मुताबिक कार में अगवा करने वाले भूरे खां और बाबू थे। दोनों से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस रिजवान के बताये नाम के आधार पर कार्रवाई कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है। अब पुलिस पूरी तरह से होश में आने के बाद उसके आधिकारिक बयान दर्ज करेगी। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि रिजवान की रंजिश क्या थी। देर रात कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।