फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महंगापुर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने गई थी। कुछ लड़कों ने इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को दे दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

विवाहिता शनिवार की देर रात गांव के समीप गन्ने के खेत में अपने प्रेमी से मिलने गई थी। लेकिन घरवालों की सूचना होने की आशंका चलते प्रेमी वहां से जल्द निकल भागा। मौके पर पहुंचे विवाहिता के घर वालों ने रात में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांचों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। विवाहिता की शादी पड़ोसी जनपद पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र में हुई है, लेकिन वह अपने पति को छोड़ कर मायके में ही रहती है। उसका गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चलता है। संपूर्णानगर एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जांच के बाद भी कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें