फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह नहीं करेगी तो जान से मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताई के साथ पैदल जिला अस्पताल जा रही किशोरी को रोककर पड़ोसी युवक शादी का दबाव बनाने लगा। न करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर लौटकर किशोरी ने परिजन को बताया। वे लोग शिकायत लेकर गए तो आरोपी के पिता और भाइयों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना की शिकायत थाना प्रेमनगर में की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बुआ जिला अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी 17 वर्षीय बहन और ताई उन्हें देखने अस्पताल जा रही थीं। कोहाड़ापीर में मिले पड़ोसी युवक ने किशोरी को रोका और कहने लगा। बोल- निकाह करेगी या नहीं। मुझसे शादी नहीं की तो किसी से नहीं होने दूंगा। तुझे जान से मार डालूंगा। धमकी से डरी सहमी किशोरी और उसकी ताई अस्पताल चली गईं। आरोपी भी पीछे-पीछे अस्पताल तक गया। करीब एक घंटे बाद घर लौटकर किशोरी ने परिवार वालों को बताया। उन्होंने जाकर आरोपी के घर शिकायत की। इसके कुछ देर बाद आरोपी के पिता और भाई किशोरी के घर जा धमके और मारपीट की। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना प्रेमनगर जाकर तहरीर दे दी। आरोप है कि पड़ोसी युवक पिछले एक-डेढ़ महीने से उसे परेशान कर रहा है।
प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था, जो टूट गया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा है। कुछ लोग समझौता कराने का प्रयास भी कर रहे हैं। अगर लड़की पक्ष चाहेेगा तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें