फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही फंदे पर लटककर विवाहिता ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर इलाके में एक विवाहिता ने रविवार शाम ढले अपने ही घर में दुपट्टे से कुंडे में फंदा लगाकर मौत की राह चुन ली। घटना का पता लगते ही घबराए ससुरालियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। बताया जा रहा था कि मायके वालों के आने पर तहरीर दी जा सकती है।
विज्ञापन

नेकपुर निवासी प्रताप सिंह की शादी एक साल पहले 22 वर्षीय रजनी से हुई थी। प्रताप प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को उसका रजनी से हो गया था। इसके बाद शाम पांच बजे रजनी नाराज होकर कमरे में चली गई। जब वो काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन कमरे की ओर गए। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। अचानक लोगों की चीख सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। फिर मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा दिया। उसके बाद पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका का मायका रुद्रपुर का है। उन्होंने मायके वालों को खबर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें