भोजीपुरा। हल्द्वानी से जौ की बोरियों भरकर आ रहा ट्रक नैनीताल मार्ग पर जेपीएम कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई। चालक सुरेश ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। रात करीब साढ़े 12 बजे हाईवे पर धू धूकर जलता ट्रेक देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर भोजीपुरा थाने के एसएसआई रविशंकर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग पर काबू पाया। एसएसआई ने बताया कि जिला मुख्यालय करीब बीस मिनट बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में जौ की करीब 50 बोरियां जल गई। ट्रक धौंराटांडा के मोहम्मद सलीम का है। ब्यूरो