फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह सेक्टर-36 थाने के अंतर्गत परिवार समेत रहती है। उसने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले पास के एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उससे शादी की बात कही गई तो उसने इंकार करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें