फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारी के परिवार पर हमला करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कर्मचारी के बेटे और परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पीड़ित द्वारा अपने परिवार की एक महिला को उसके खिलाफ भड़काने की बात कही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी मुकुल और उसके परिवार पर रविवार रात मोहल्ले के ही रोहित उर्फ सोहित ने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया था। छर्रे लगने से मुकुल की मां मिली देवी और बहन श्वेता भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक झगड़ा एक महिला को लेकर था। पुलिस ने मंगलवार रात दोनों आरोपियों को मोहल्ला मढ़ीनाथ में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित ने पूछताछ में बताया कि पीड़ित उनके घर की एक महिला को फोन किया करता था। उसे परिवार के खिलाफ भड़काता था। कई बार समझाने के बावजूद नहीं माना तो उस पर हमला कर दिया। उसका परिवार बीचबचाव करते वक्त घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें