फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वियोग में राजमिस्त्री ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज निवासी राजमिस्त्री महेशपाल (22) ने जहर खाकर जान दे दी। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहर से मौत के संकेत मिलने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। महेशपाल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। आठ महीने पहले उनकी पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में थे। सोमवार को वह काम से लौटे और खाना खाकर अपने कमरे में चले गए। वहां उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारवालों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें