फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास पड़ा मिला लावारिस बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के पास मंगलवार शाम प्रेमनगर निवासी अभिषेक तो एक लावारिस बच्चा बेसुध पड़ा मिला। अभिषेक के मुताबिक बच्चे के शरीर पर काफी चोटें थीं। उन्होंने एंबुलेंस को बुलाया और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि यह बच्चा पहले से यहां भर्ती है। इसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के दबाव में बच्चे को दोबारा भर्ती किया गया। अभिषेक ने बताया कि डॉक्टर उन पर बच्चे की पूरी जिम्मेदारी लेने का दबाव बना रहे थे। डॉक्टर उनसे बोले की अगर बच्चा दोबारा कहीं गया तो तुम्हारी ही जवाबदेही होगी। पुलिस वालों के मदद के आश्वासन के बाद अभिषेक बच्चे को छोड़कर गए। उन्होंने बताया कि बच्चे को एंबुलेंस से उतारने के लिए भी कोई स्टाफ नहीं पहुंचा। काफी हुज्जत के बाद उसे सेप्टिक वार्ड में भर्ती करा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें