सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद में
चले लाठी-डंडे,आठ गिरफ्तार
- दोनों पक्षों की तरफ से लिखी गई क्रास एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
पुस्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की तरफ से क्रास रिपोर्ट लिखी गई है।
पोथीराम के मुताबिक वह और उनके पिता जानकी प्रसाद अपनी जमीन नापने के लिए संगम नर्सरी गए थे। आरोप है कि राजेश, रामेश्वर दयाल और मोहनलाल ने उन्हें प्लाट नापने नहीं दिया। लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए उनके पिता जानकी प्रसाद का हाथ तोड़ दिया।
इस मामले में पोथीराम की तरफ से राजेश, रामेश्वर दयाल और मोहनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं राजेश मौर्य की तरफ से नरेश, हंशू, विनोद और गंगा शाय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है कि दादा मोहनलाल प्लाट पर पानी लगाने गए थे, जिस दौरान आरोपियों ने हमला करके मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।