अभिनंदन होंगे एसपी सिटी
सतीश नये एसपी देहात
लखनऊ मुख्यालय ने जारी की गश्ती
बरेली। शासन ने बरेली के एसपी सिटी और एसपी देहात का तबादला कर दिया है। एसपी (सिटी) रोहित सिंह सजवाण को पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर बनाया गया है। वहीं एसपी (देहात) ख्याति गर्ग को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। बरेली शहर की कमान अब अभिनंदन को सौंपी गई है। वह पहले भी सीओ तृतीय का प्रभार संभाल चुके हैं। पहले यहां सीओ सिटी रहे सतीश कुमार को एसपी (ग्रामीण) बनाकर भेजा जा रहा है। वह मौजूदा समय में एसपी (देहात) लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।