फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद थाने में हंगामा
पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आने के बाद एक समुदाय के लोगों ने बिथरीचैनपुर थाने में हंगामा किया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
नरियावल के रहने वाले मोहम्मद आबिद अंसारी ने आरक्षण को लेकर जाति विशेष पर अपने फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को लेकर जाति विशेष के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। रात में ही 30-40 लोगों ने थाने का घेराव कर लिया और आबिद अंसारी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए। हंगामा करने वालों का कहना था कि इस पोस्ट से जाति विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि यह पहले भी ऐसी पोस्ट फेसबुक पर डाल चुका है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।