फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति की पिटाई के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

शराबी पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मढ़ीनाथ निवासी ससुरालियों ने मामला दबाने के लिए पुलिस को बिना सूचना दिए शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। पड़ोसियों से मिली जानकारी पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर थाने में तहरीर सौंप दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अशोक नगर कॉलोनी निवासी धीरज सक्सेना की शादी बदायूं सिविल लाइंस के बुधई गांव की प्रीति से हुई थी। धीरज के पिता रेलवे से रिटायर्ड है। धीरज शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह प्रीति के साथ मारपीट करता था। पड़ोसियों के मुताबिक, उनके घर से अक्सर मारपीट और शोर-शराबा सुनाई पड़ता था। शुक्रवार रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। धीरज शराब पीकर घर पहुंचा। मनमाफिक खाना नहीं मिलने पर बीवी की पिटाई कर दी। इसके बाद शराब के नशे में धुत धीरज सो गया। धीरज के मुताबिक, वह रात करीब तीन बजे उठा तो प्रीति दुपट्टे से बने फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन


बहनोई के खिलाफ तहरीर
धीरज के अनुसार वह घबरा गया। प्रीति के फंदे को चाकू से काटकर उसने शरीर को नीचे उतारा। प्रीति उस वक्त तक दम तोड़ चुकी थी। परिवार मामला रफा-दफा करना चाहता था, लेकिन यूपी 100 पुलिस सूचना पर पहुंच गई। बदायूं स्थित मायके से भाई नीरज व धीरज भी पहुंच गए। उन्होंने सुभाषनगर थाने में बहनोई के खिलाफ तहरीर सौंप दी।
पीएम में हैंगिंग की पुष्टि, हुई थी पिटाई
पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। वहीं, शरीर पर आठ से 10 गुम चोट मिली हैं। माना जा रहा है कि प्रीति की मौत से पहले पिटाई की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विवाहिता की खुदकुशी के बाद पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। सामने आया है कि वह शराब के नशे में पत्नी की पिटाई करता था। इसी के चलते पत्नी ने खुदकुशी कर ली।
- रोहित सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें