बरेली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सलाखों के पीछे से बंदियों ने भी ज्ञान की अलख जगाई है। सेंट्रल जेल और जिला जेल से संयुक्त रूप से हुई परीक्षाओं में
हाईस्कूल में कुल 38 बंदियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें ग्यारह बंदी सफल हुए हैं। वहीं इंटर की परीक्षा में 17 बंदियों ने फार्म भरा था। जिसमें आठ बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षाओं के लिए सेंट्रल जेल को सेंटर बनाया गया था। जिला जेल में रिजल्ट घोषित होने से पहले ही अधिकतर बंदियों को जमानत मिल चुकी है। जिला जेल में इंटर के रिजल्ट के तीन बंदी और हाईस्कूल के सिर्फ दो बंदियों के रिजल्ट घोषित हुए हैं।