फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, गांव में बनती है शराब, बिगड़ रहे हैं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराब और जुएं के अड्डों से परेशान कैंट क्षेत्र के लोग शुक्रवार को शिकायती पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इनका कहना था कि अब बच्चे भी इनकी गिरफ्त में फंसने लगे हैं। इससे पहले सुभाषनगर के करेली गांव के कुछ लोग भी ऐसी ही शिकायत लेकर एसएसपी के पास गए थे। तब उन्होंने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कैंट क्षेत्र के गांव जल्लापुर रामदयाल में खुलेआम शराब की भट्टियां चल रही हैं। जुआरी भी खुलेआम सट्टे की खाईबाड़ी करते हैं। इस वजह से गांव में झगड़े होते हैं। कच्ची जहरीली शराब पीने से पिछले कुछ समय में ही करीब 11 मौतें हो चुकी हैं। गांव के बच्चे भी नशे और जुएं की चपेट में आते जा रहे हैं। एक गांववाले ने बताया कि बच्चे सट्टा खेलने के लिए घर से रुपये भी चुराने लगे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की एक महिला ही शराब भट्टी चलाती है। शिकायत करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है। थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें