साइकिल से आने-जाने वाला इतना बड़ा शराब माफिया.. लोग हैरान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। कचहरी पर टाइपिंग करने वाला सुधीश भटनागर नकली शराब का इतना बड़ा सौदागर है, यह जानकर आसपास के लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें कभी भनक तक नहीं लगी। सुधीश के सील किए गए मकान के बाहर सोमवार को भारी भीड़ लगी रही।
जगतपुर की नई आबादी वाले इलाके की एक कच्ची गली में पिछले साल अप्रैल में कबाड़ बेचने वाले सूरजपाल से सुधीश ने यह मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद ऊपरी मंजिल बनवाई। कभी-कभार एक महिला उसके साथ यहां आती थी। पड़ोसियों के मुताबिक वे उसे सुधीश की पत्नी समझते रहे। सुधीश यहां किसी से मिलता-जुलता नहीं था। कभी साइकिल तो कभी बाइक से बेटे के साथ भी आता था। थोड़ी देर रुककर चला जाता था। लोगों ने दिन में सुधीश को कभी बड़े वाहन से आते या कोई सामान यहां लाते-ले जाते नहीं देखा। ऐसे में यहां नकली शराब का साजोसामान कैसे आया, वे समझ नहीं पा रहे हैं।