फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस चंडीगढ़ ने नियमों को मानने वालों को दिया फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट चौराहा पर ठीक से हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाने वालों का गुलाब के फूल से स्वागत किया गया। मिस चंडीगढ़ शालिनी गौढ़ ऐसे लोगों को फूल देती नजर आई। इसकी शुरुआत यूपी 100 बाइक पर दो पुलिसकर्मियों को फूल देने से हुई।
विज्ञापन

एक फाउंडेशन की तरफ से सेटेलाइट चौराहा पर ‘सेफ ट्रैफिक-सेफ सोसाइटी’ के बैनर तले यातायात नियमों की जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरेली जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश, पूर्व मिस यूपी और वर्तमान मिस चंडीगढ़ शालिनी गौढ़ मौजूद रहे। इस मौके पर यातायात नियमों का पालन करने वालों को सेटेलाइट पर गुलाब का फूल देकर आभार व्यक्त किया गया। बाइक में हेलमेट लगाने वाले और कार में सीट बेल्ट लगाकर चलने वालों को मिस चंडीगढ़ फूल देकर दूसरों को भी जागरूक करने के लिए कहा। वहीं एडीजी प्रेम प्रकाश ने लोगों को ट्रिपल ई का फार्मूला बताया। उन्होंने कहा - एजुकेशन, इंजीनियरिंग और इनफोर्समेंट का ट्रैफिक में बहुत बड़ा योगदान होता है। फाउंडेशन के जोनल प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले मेडिकल कैंप लगाया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें