बरेली। बारादरी पुलिस ने प्रमोद पकौड़ी को तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। काफी दिन से पुलिस को उसकी तलाश थी। इज्जतनगर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रमोद पकौड़ी नाम के गैंग का सरगना है, जिसमें सौरभ और कमल भी शामिल हैं। गैंग का मुख्य काम लूटपाट करना है। बिथरी चैनपुर के गांव पुरनापुर का रहने वाला प्रमोद पकौड़ी चार-पांच महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। सोमवार को तमंचा और कारतूस के साथ उसे इज्जतनगर डीआरएम आफिस के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश है।