फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो भेजने पर डाक विभाग के रिटायर्ड कर्मी पर रिपोर्ट

Sat, 20 Oct 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के 63 वर्षीय रिटायर्ड पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर पर एक विवाहिता ने अश्लील वीडियो भेजने और उससे अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। प्रेमनगर के शास्त्रीनगर में रहने वाले ओमप्रकाश शर्मा डाक विभाग से पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश के मोबाइल से 19 अक्तूबर की रात 9:38 बजे वीडियो कॉल करके अश्लील बातें की गईं। इसके बाद उसे अश्लील वीडियो क्लिप भेजी गई। महिला के पति ने ओमप्रकाश के घर जाकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो उनके बेटे अमित और विनीत हमलावर हो गए। महिला का कहना है कि ओमप्रकाश इससे पहले भी घर से निकलने पर अश्लील कमेंट कर चुके हैं। प्रेमनगर थाना पुलिस ने ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें