अतरौलिया। थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध कैलेश्वर धाम के मुख्य महंत श्रीकांत दास के ऊपर हमला करने वाले एक आरोपी राममिलन दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दी। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही। सीओ बूढनपुर रामजन्म के मुताबिक महंत श्रीकांत दास 18 अक्तूबर की रात मंदिर परिसर में बने अपने कमरे में सोए हुए थे। तभी राममिलन दास अपने कुछ साथियों के साथ इन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से पीटने लगा। बीच बचाव करने पहुंचे उनके शिष्य दिलीप दास को भी पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों के चंगुल से किसी तरह से छूटे दिलीप के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ देख हमलावर फरार हो गए। घायल महंत श्रीकांत दास और उनके शिष्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में महंत श्रीकांत दास ने तहरीर देकर राममिलन आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर राममिलन को गिरफ्तार कर चालान कर दी। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।